अंबाह: अंबाह न्यायालय: अपहरण और हत्या के दोषी को उम्रकैद, ₹6 हजार जुर्माना
Ambah, Morena | May 19, 2026 अंबाह न्यायालय ने बहुचर्चित अपहरण और हत्या मामले में आरोपी करू उर्फ धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने वर्ष 2019 में अंशुल गुर्जर का अपहरण कर हत्या की थी और परिजनों से 12 लाख रुपये फिरौती मांगने की साजिश रची थी। न्यायालय ने आरोपी पर 6 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।