Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
ranjeetyadavbjp
No video available
9
प्रधानमंत्री #narendramodi जी के देशव्यापी आह्वान पर आज तीसरा दिन #SwachhTeerth कार्यक्रम में प्रभु श्री राम की सेवा करने का सौभाग्य मिला। 📍 महादलित टोला,बजरंगबली मंदिर,वार्ड नंबर 10 करहरिया बांका ,बिहार 📍
Banka, Banka
| Jan 16, 2024
#swachhteerth
MORE NEWS
समाज का एक अनमोल सूरज अस्त: बांका के मसीहा, जनप्रिय समाजसेवी स्व. टेकनारायण यादव का पंचतत्व में विलीन होना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति Mandar Hill - मन्दराचल पर्वत @top fans Nijat Khan Shankar Mandal
Banka, Banka | Jul 20, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में लंबित पत्रों एवं आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित सभी पत्रों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने CWJC, MJC, सेवा संवाद, आयुक्त कार्यालय, मानवाधिकार एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इन सभी मामलों की लंबित अवधि के आधार पर सूची तैयार कर मिशन मोड में प्राथमिकता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सके। बैठक में "सहयोग शिविर" के दौरान प्राप्त 1-स्टार एवं 2-स्टार रेटिंग वाले मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों की जांच की समीक्षा संबंधित जिला स्तरीय टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर की जाए तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Jul 20, 2026
भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में टीबी से ग्रसित मरीजों के बीच निक्षय मित्र के रूप में निक्षय पोषण योजना के तहत निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल ने स्वयं टीबी से ग्रसित मरीजों को निक्षय पोषण किट प्रदान की। इस अवसर पर कुल 08 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी ने मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच, नियमित एवं पूर्ण दवा सेवन तथा पौष्टिक आहार के माध्यम से इस बीमारी को पूरी तरह हराया जा सकता है। उन्होंने सभी मरीजों से चिकित्सकों के परामर्श का पालन करने तथा उपचार बीच में नहीं छोड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि निक्षय मित्र पहल के माध्यम से समाज के सक्षम व्यक्ति, विभिन्न विभाग एवं संस्थान टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें उपचार अवधि के दौरान पोषण सहायता उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ टीबी उन्मूलन अभियान को भी गति मिल रही है। **जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा स्वयं दो टीबी मरीजों गीता देवी एवं पंछी लैया को 'निक्षय मित्र' के रूप में गोद लिया गया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सरकारी पदाधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, उद्योगों एवं सक्षम नागरिकों से अपील की कि वे भी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लें तथा उन्हें पोषण, उपचार एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और जनसहयोग से ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है।* जिला पदाधिकारी के साथ-साथ भोला कुमार , बिन्देशवर तांती, सुरज कुमार, अभिषेक कुमार एवं रोहित कुमर को अन्य द्वारा निक्षय मित्र' के रूप में गोद लिया है। सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि टीबी की जांच एवं उपचार की सभी सुविधाएं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, वजन में कमी अथवा रात में अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई दें तो निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर तत्काल टीबी की जांच कराएं एवं आवश्यकता पड़ने पर नियमित उपचार प्रारंभ करें। #जिला_प्रशासन_बांका #बांका_जिला_प्रशासन #जिला_पदाधिकारी_बांका #टीबी_मुक्त_भारत #TBMuktBharat #निक्षय_मित्र #निक्षय_पोषण_योजना #TBFreeIndia #स्वस्थ_बिहार #जनभागीदारी #स्वास्थ्य_विभाग_बिहार
Banka, Bihar | Jul 20, 2026
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 24 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। #जिला_प्रशासन_बांका #बांका_जिला_प्रशासन #जिला_पदाधिकारी_बांका #जनसुनवाई #सात_निश्चय_3 #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #EaseOfLiving #सुशासन #जनसेवा #बिहार_सरकार
Banka, Bihar | Jul 20, 2026
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बांका से जिला पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जल संसाधन विभाग से संबंधित बाढ़ एवं कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित जिलों में संचालित कटाव निरोधी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित लंबित विशेष गहन पुनरीक्षण , संदिग्ध राशन कार्डों की समीक्षा, सीएमआर तथा जन वितरण प्रणाली से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति तथा विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने, भूमि संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। ऊर्जा विभाग से संबंधित प्रधानमंत्री सूर्य घर–मुफ्त बिजली योजना (PMSG-MBY) की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार, पात्र लाभार्थियों को अधिकाधिक जोड़ने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Banka, Bihar | Jul 20, 2026