भभुआ: भभुआ कांग्रेस कार्यालय में जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनाई गई, महिलाओं में बांटे गए सेनेटरी पैड
Bhabua, Kaimur | Jul 6, 2025 रविवार को भभुआ कांग्रेस कार्यालय में बाबू जगजीवन राम का 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई। यह कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी सामाजिक न्याय के पुरोधा का पुण्यतिथि मनाया गया। उसके बाद महिलाओं में सेनेटरी पैड वितरण कर जागरुकता अभियान चलाया गया।