रसूलाबाद: अटिया रायपुर में छेड़खानी से आहत 11 वर्षीय छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रसूलाबाद क्षेत्र के अटिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 11 वर्षीय कक्षा 7 की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे छेड़खानी का आरोप सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है अटिया निवासी अरविंद सिंह की पुत्री मीनाक्षी गांव के ही जूनियर विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा थी।