सिकंदरा: सिकंदरा में नेशनल हाईवे पर लग्जरी बसों में ओवरलोडिंग का आरोप, क्षमता से अधिक सवारियां और लगेज ढोने का वीडियो आया सामने
सिकंदरा तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर संचालित कुछ लग्जरी बसों में परमिट और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां व लगेज ढोने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कानपुर और अकबरपुर से चलने वाली ये बसें मुंगीसापुर, रसधान, सिकंदरा और सूर्या ओवरब्रिज होते हुए दिल्ली तक संचालित होती हैं। आरोप है कि इनमें क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर अवैध रूप स