काराकाट: काराकाट थाना क्षेत्र के बसडीहां गांव के खेत में रखा धान का फसल जलकर हुआ राख
काराकाट थाना क्षेत्र के बसडीहां गांव में मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे आग लगने से चार किसानों की लगभग 1.20 एकड़ में उपजी धान की फसल और 15 कट्ठा पुआल जलकर राख हो गया। किसानों ने आरोप लगाया है कि किसी ने रंजिश के कारण जानबूझकर आग लगाई है। घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।