लखीसराय: किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में एसी कोच में अनाधिकृत यात्रा कर रहे 29 लोगों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार की पूर्वाह्न 11:48 पर जारी किए गए प्रेसविज्ञप्ति के अनुसार दानापुर रेल मंडल अंतर्गत झाझा मोकामा रेलखंड पर अवस्थित किऊल स्टेशन परआरपीएफ के द्वारा पटना दुमका इंटरसिटी के एसी कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया इस दौरान कुल 29 अनाधिकृत रेल यात्री को रेल अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया ।