गोरखपुर: थाना दिवस के मौके पर कोतवाली में आए हुए फरियादियों की फरियाद आला अधिकारियों द्वारा सुनी गई
आज जिले के शहरी थाना क्षेत्र में थाना दिवस के मौके पर आए हुए फरियादियों की फरियाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुनी। कोतवाली में एसडीएम सदर और को क्षेत्राधिकार कोतवाली द्वारा फरियादी की फरियाद को सुना गया। एसडीएम ने कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में लेखपाल के साथ पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दे ताकि लोगों को त्वारित इंसाफ मिल सके।