बांगरमऊ: उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर, ड्राइवर की झपकी से 23 यात्री घायल, 7 गंभीर रूप से घायल
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह 6 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से आजमगढ़ जा रही डबल डेकर बस किमी-237 पर खड़े ट्रक से टकरा गई। शुरुआती जांच में चालक को झपकी आने की बात सामने आई है। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 23 यात्री घायल हो गए। पुलिस और यूपीडा टीम ने राहत-बचाव कर सभी घायलों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया।