महाराजगंज: स्वामी प्रसाद मौर्य ने महाराजगंज में सरकार पर कसा तंज, शिक्षा, बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा पर जताई चिंता
7 जून रविवार की दोपहर 2:00 बजे के आसपास महाराजगंज में बुद्ध जन्मोत्सव समारोह में जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने,अपने मंच के उद्बोधन में सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा के गिरते अस्तर, पेपर लीक की घटनाओं, सरकारी कंपनियों के निजीकरण, बढ़ती बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा पर हो रहे अमानवीय व्यवहार पर चिंता जताई है।