आनी: बंजार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दंधार में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव
उपमंडल बंजार के दूर दराज क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय दंधार में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इसमें स्कूल के छात्र छात्राओं, अध्यापकों और अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान वेद राम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।