सांगानेर: भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, राजस्थान में 1 मई से होगी महा अभियान की शुरुआत
जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। दरअसल यह कार्यशाला बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने भाग लिया। वहीं कार्यशाला में प्रशिक्षण के राष्ट्रीय संयोजक वीडी शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ विशेष रूप से मौजूद हैं।