आगामी 6 नवंबर को पहले चरण में बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस लगातार अर्द्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम करीब 7 बजे बख्तियारपुर थानेदार देवानंद शर्मा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट समेत इलाके में फ्लैग मार्च किया।