रामगढ़: न्यू प्राथमिक विद्यालय असैदे में ताला तोड़कर हुई भीषण चोरी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने थाने में दर्ज की FIR
मिली जानकारी के अनुसार न्यू प्राथमिक विद्यालय असैदे में विद्यालय का ताला तोड़कर मध्यान्ह भोजन के बर्तन पंखा एवं विद्यालय में लगाए गए अन्य कई सामानों की चोरी हो गई है। सूचना पर स्थानीय रामगढ़ थाने की पुलिस मंगलवार की दोपहर घटना स्थल पर पहुंच कर एक-एक बिंदुओं की जांच कर रही।