भोरे: सिसई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
भोरे प्रखंड के सिसई में गुरुवार की दोपहर एक बजे भाजपा सिसई मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रत्येक पंचायत के बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।