भोरे: गंगा मोड़ के पास पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस कर रही थी दबिश
भोरे थाना क्षेत्र के गंगा मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार न्यायिक दंडाधिकारी व्यवहार न्यायालय शिखा कुमारी के कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बना रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारंटी को गंगा मोड़ के पास देखा गया है।