भोरे: हुस्सेपुर टोला भगवानपुर में रात में चोरी से तीन सेमर के पेड़ काटे गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर टोला भगवानपुर में तीन सेमर के पेड़ की कटाई रात में चोरी से कर ली गई। मामले में पीड़ित रामनरेश राजभर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है की उनकी खतियानी जमीन पर सेमर का पेड़ लगा हुआ था जिसकी कीमत 40 हजार रूपये बताई जा रही है। गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर रात में चोरी से पेड़ की कटाई कर ली।