गुना: सेमरा गांव में एक मकान में लगी आग में झुलसी महिला की हुई मौत, मामले की जांच में जुटी म्याना थाना पुलिस
गुना के म्याना थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में एक मकान में लगी आग में मीराबाई नाम की महिला उम्र 45 साल की झुलसने से मौत हो गई। जिला अस्पताल गुना में 8 फरवरी को महिला के परिजन कैलाश सिंह ने बताया कि वह गांव में दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान मकान में आग लगने से मीराबाई झुलस गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।