मोहनलालगंज: मोहनलालगंज पुलिस ने दो नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद किया
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों बच्चियां 12 मई से गायब थीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार टीमों का गठन किया। जांच के दौरान करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मोबाइल फोन बंद होने के बावजूद पुलिस लगातार तलाश में जुटी रही।