हाथरस: बेनीगंज स्थित कॉस्मेटिक की दुकान पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान पर गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई। दुकान पर चली गोली कांच में लगने से दुकान पर बैठे दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।