हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए गुरुवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों चोरों के कब्जे से एक मोबाइल, एक स्मार्ट वॉच, दो MEN T - शर्ट, एक फेस वॉश बरामद किया है। दोनों चोरों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक विधि पूर्ण कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने गुरुवार को घटना का खुलासा किया है।