चांपा: जिले के चांपा क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश ने दी दस्तक
जांजगीर चांपा जिले में मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दे दी है. आसमान से गिरती बूंदों ने न सिर्फ तापमान गिराया, बल्कि लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ले आई. पिछले 1 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है. दरअसल, आसमान में काले बादल छाए और फिर शुरू हुई झमाझम बारिश. सूखी धरती ने जैसे ही बारिश की बूंदों को छुआ, मिट्टी की सोंधी खुशबू पूरे इलाके में फैल गई।