सवायजपुर: चार दिनों से अंधेरे में डूबा निजामपुर, ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप
पाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में बीते चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। गर्मी के इस मौसम में हालात और भी विकट हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।