देहरादून: SSP कार्यालय देहरादून में SP देहात लोकजीत सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-अवैध स्मैक के साथ 2 ड्रग्स पेडलर किए गिरफ्तार
दून पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान बरेली निवासी अभियुक्त फुरकान और मोहम्मद फरमान को ₹31 लाख 40 हजार कीमत की 104 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. वही पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में अवैध मादक पदार्थों की अलग-अलग स्थानों पर तस्करी करते हैं, उनके द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया और शिक्षण संस्थानों को टारगेट किया जाता है.