आंवला: आंवला में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तय, सेवा समिति ने बैठक कर शोभायात्रा और प्रतिभोज पर की चर्चा
आंवला में महाराणा प्रताप जयंती को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को दोपहर साढे बारह बजे कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का आदर्श प्रस्तुत किया।