श्योपुर: चोरियों को लेकर एसपी कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसपी के नाम एएसपी को सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। जिले के ग्राम जवासा, उतनवाड़ सहित आसपास के कई गांवों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को दोपहर 03 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करते हुए एक ज्ञापन एसपी के नाम एएसपी प्रवीण भूरिया को सौंपा है।