मुरैना नगर: गलत रिपोर्टिंग पर सख्त कार्रवाई: सबलगढ़ सीडीपीओ का 15 दिन का वेतन कटेगा, 9 सुपरवाइजरों को नोटिस, कलेक्टर के निर्देश
मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने समीक्षा बैठक में सख्त रुख अपनाया।गलत रिपोर्टिंग पाए जाने पर आज सबलगढ़ सीडीपीओ का 15 दिन का वेतन काटने और संपर्क एप में लक्ष्य से कम एंट्री पर 9 सुपरवाइजरों को वेतन कटौती का नोटिस देने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने एनआरसी पूरी क्षमता से चलाने, टीएचआर वितरण पोर्टल पर दर्ज करने और आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने को कहा है।