खंडवा नगर: शहर के वट वृक्षों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, कंकू लगाकर और फल बांटकर मनाया पर्व
शहर के वट वृक्षों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, कंकू लगाकर और फल बांटकर मनाया पर्व खंडवा। वट सावित्री पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को शहर की सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। शहर के बम क्षेत्र स्थित वाटर वर्क्स के पास विशाल वट वृक्ष के नीचे सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड