चायल: भरवारी पालिका कार्यालय में सुना गया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
भरवारी। नगर पालिका परिषद भरवारी के जोन कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इसमें सैकड़ों मातृशक्तियों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने जनगणना में सभी से भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं!