अनूपपुर: पुलिस बैंड से गूंजा अनूपपुर, युवाओं को भर्ती 2026 के लिए मिली प्रेरणा
अनूपपुर में 10 अप्रैल को सामतपुर तिराहा पर पुलिस बैंड कार्यक्रम आयोजित हुआ। 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर के बैंड दल ने देशभक्ति धुनों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया,अधिकारियों ने युवाओं को पुलिस भर्ती 2026 की जानकारी देकर अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पुलिस बल, समाजसेवी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।