खिरकिया: खिरकिया सहित जिले में “विद्या आसन” और “पोषण प्रहरी” अभियान को समाजसेवियों का मिला साथ
Khirkiya, Harda | May 27, 2026 जिले में कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने तथा शासकीय स्कूलों में बच्चों के लिए डेस्क-बैंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “पोषण प्रहरी अभियान” एवं “विद्या आसन अभियान” को अब समाज के विभिन्न वर्गों का व्यापक सहयोग मिलने लगा है। समाजसेवियों के सहयोग से इन अभियानों को अब जिले में और अधिक विस्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।