हनुमानगढ़: पूर्वोत्तर व पांडुचेरी में भाजपा की जीत पर हनुमानगढ़ में जश्न, पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर मनाई खुशी
पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने की खुशी में हनुमानगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया।