गुमला: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला से 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, थाना में शिकायत
Gumla, Gumla | Jun 9, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के कोटाम नवाटोली निवासी धनमती देवी ने गुमला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। आवेदन में धनमती ने बताया कि गांव में बैठक हुई उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गई तथा 45 हजार लिया गया।