होशंगाबाद नगर: नारायण स्थित लोक शक्ति धाम मंदिर में श्री सतचंडी महायज्ञ में शामिल हुई नगर पालिका अध्यक्ष
अधिक मास अष्टमी के पावन अवसर पर सोमवार को नारायण नगर स्थित त्रिलोक शक्ति धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ श्री सतचंडी महायज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने माँ भगवती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की तथा सभी पर माँ जगदंबा की कृपा बनी रहने की प्रार्थना की।