मेरठ: मेरठ की सेंट्रल मार्केट में आवास विकास के नोटिस के बाद सेटबैक का ध्वस्तीकरण शुरू, लोग खुद अपने मकान-दुकान तोड़ रहे हैं
Meerut, Meerut | Apr 27, 2026 मेरठ की सेंट्रल मार्केट में 15 दिन तक चले धरने के खत्म होने के बाद आवास विकास ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार नोटिस चस्पा करने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत अब जिनको नोटिस मिले हैं उन्हें नियमानुसार सेटबैक छोड़कर अपने नक्शे तैयार करने होंगे साथ ही आवासीय में चल रही कॉर्मशियल गतिविधियां भी बंद करनी है।