बक्सर: भीषण ठंड से राहत के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने शहर में 11 स्थानों पर की अलाव की व्यवस्था
Buxar, Buxar | Dec 20, 2025 जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश पर बक्सर नगर परिषद द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर परिषद की ओर से कुल 11 चिन्हित स्थानों पर अलाव जलवाए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से की जाए।