बांका: खजूर कोरामा मोड़ के पास अज्ञात कारणों से आग में 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों ने मांगा मुआवजा
Banka, Banka | Apr 7, 2026 खजूर कोरामा मोड़ के पास अज्ञात कारणों से मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे कई किसानों के खेतों में आग लग गई, जिससे करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों को पता था कि प्रखंड में दमकल की सुविधा नहीं है और दूसरे स्थान से दमकल पहुंचने में काफी देर हो सकती है