भादरा: रात्रि चौपाल में नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर दिया गया जागरूकता संदेश
भादरा के गांव कलाना में जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशन में मंगलवार रात्रि चौपाल आयोजित हुई। सीओ राजेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को नशामुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में युवाओं को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई ।