बेहट: मझाड़ी की नदी में आया पानी का सैलाब, ग्रामीणों का मुख्यालय से कटा संपर्क
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र की मझाड़ी बरसाती नदी उफान पर आ गई, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को होती है जिन्हें नदी पार न कर पाने के कारण बीच रास्ते से ही वापस अपने घर लौटना पड़ता है