दरभंगा: "बदलते समाज में महिलाओं की सहभागिता को प्रेरित करना" विषय पर गृह विज्ञान विभाग में आयोजित हुआ कविता पाठ।
आज दिनांक 9 मार्च 2024 को विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम सप्ताह के तीसरे दिन विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या रानी हंसदा की अध्यक्षता में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी थीम "बदलते समाज में महिलाओं की सहभागिता को प्रेरित करना" था।