बाढ़: बाढ़ के बावजूद छठ घाटों पर छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य
Barh, Patna | Nov 8, 2024 बाढ़ के विभिन्न छठ घाटों पर उदयमान भगवान भास्कर को छठव्रतियों द्वारा शुक्रवार को सुबह 6 बजे अर्घ्य प्रदान कर पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही चारदिवसीय छठ पर्व का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर नाव से प्रशासन के द्वारा घाटों का मॉनिटरिंग किया गया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं के द्वारा इस अवसर पर भगवान सत्यनारायण की भी पूजा की गई ।