बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के सैदपुर में सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति घायल
Barh, Patna | Nov 7, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के सैदपुर में गुरुवार की रात लगभग 9.30 बजे बाइक चालक ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने और 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुँची तथा घायल को उठाकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।