बाढ़: छठ पूजा के तीसरे दिन बाढ़ में अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया
Barh, Patna | Nov 7, 2024 लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन आज बाढ़ के सभी छठव्रतियों के द्वारा 4 बजे गंगा के घाटों पर अस्त होते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में छठव्रती एवं श्रद्धालु घाट पर पहुंचे। बता दें कि इस अवसर पर घाट पर नगरपरिषद के द्वारा चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम, तथा साफ सफाई की व्यवस्था की गई। अनुमंडल प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया।