फतेहाबाद: डौकी के ग्राम ठार लायकपुरा में खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fatehabad, Agra | Jul 13, 2026 थाना डौकी क्षेत्र के ग्राम ठार लायकपुरा में सोमवार को खेत की जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक किसान की मौत हो गई। ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से 45 वर्षीय किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।