सरदारशहर में सैन समाज की ओर से सैन जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के धनराज पटवारी ने बताया कि सोमवार दोपहर 3 बजे सैन मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह होगा, जिसमें समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। रात में भजन-जागरण का आयोजन होगा।