शंभूगंज: जगतापुर गांव में नल जल योजना के पाइप बिछाने के दौरान विवाद, बुजुर्ग के साथ मारपीट
जगतपुर गांव में नल जल योजना का सप्लाई पाइप बिछाने के लिए जेसीबी से खुदाई करने के क्रम में पीसीसी सड़क जर्जर होता देख जब गांव के बुजुर्ग जय राम सिंह ने निर्माण कार्य करा रहे लोगों से सवाल किया तो भड़क गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर बुजुर्ग को जख्मी कर दिया। घटना गुरुवार दोपहर बाद करीब 4:00 की है। जख्मी का इलाज शंभूगंज सीएचसी में किया जा रहा है।