शिवपुरी: सलैया गांव के पास फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की मौत , बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं ने बढ़ाई चिंता .
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के एनएच-27 फोरलेन पर स्थित सलैया गांव के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाय फोरलेन पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार ।