गायघाट: महुआरा गाँव की विवाहिता की दिल्ली में संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के महुआरा गांव में रविवार दोपहर तीन बजे में महिला का शव पहुंचते ही गहमागहमी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को दिल्ली में महुआरा निवासी छोटेलाल सहनी की 27 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।