जांजगीर: जिले के धान शॉर्टेज मामले में कंप्यूटर ऑपरेटरों पर कार्रवाई का विरोध, न्यायोचित जांच की मांग की गई
जांजगीर-चांपा जिले के धान खरीदी केंद्रों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों पर धान शॉर्टेज मामलों में दर्ज एफआईआर का विरोध तेज हो गया है। कंप्यूटर ऑपरेटरों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर न्यायोचित हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शासन के निर्देशानुसार सहकारी समितियों और धान खरीदी केंद्रों के।