दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल के कमरे में मिला सुपौल जिले के व्यवसायी का शव, फैली सनसनी
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में स्थित एक होटल के कमरे से सुपौल जिले की व्यवसायी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि व्यवसायी 15 अप्रैल को होटल में ठहरने के लिए आया था। इसकी सूचना विश्वविद्यालय थाना पुलिस को दी गई। जहां उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वही इसका एक वीडियो शनिवार की सुबह 8:30 बजे से वायरल हो रहा है।